उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार व रविवार को बारिश होने के आसार हैं। राजधानी सहित कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को हालांकि दिन में तेज धूप निकलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 14.2 डिग्री, गोरखपुर का 12.4 डिग्री, झांसी का 15.6 डिग्री और इलाहाबाद का 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493