तुर्की में कार में बम विस्फोट, 28 की मौत

उप प्रधानमंत्री नुमान कुर्तुलमुस के अनुसार, सरकार को फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि हमले को किसने अंजाम दिया।

कुर्तुलमुस ने पुष्टि की कि बम विस्फोट कार में हुआ, जिसके जरिए उन सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया जिसमें सशस्त्रबल के अधिकारी सवार थे।

उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों की धरपकड़ करने का संकल्प लिया और कहा, “हमें फिलहाल इस हमले के साजिशकर्ताओं की जानकारी नहीं है। इस हमले न केवल हमारे सैन्य अधिकारियों बल्कि हमारे पूरे देश को निशाना बनाया है।”

कुर्तुलमुस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तुर्की का साथ देने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493