बिहार में 2 लापता बच्चों के शव नाले से बरामद

पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव से 16 फरवरी को लापता हुए दो बच्चों के शव गुरुवार को उनके घर के पीछे के नाले से बरामद हुए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मौजीपुर निवासी मुन्नी साह का पांच वर्षीय बेटा आदित्य और तीन साल का भतीजा साहिल मंगलवार को अपने घर के पास से लापता हो गए थे। परिजनों ने फतुहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह दोनों बच्चों के शव घर के पीछे के नाले से बरामद किए गए।

मृतक के परिजन हत्या कर शव को फेंकेजाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत नाले में गिरने से हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौजीपुर के पास की सड़क को जाम कर दिया है। वहां मौजूद पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493