चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। लेखक से निर्देशक बने सतीश वेगेस्ना की आगामी तेलुगू फिल्म ‘शतमनम भवति’ में साईं धरम तेज की जगह अभिनेता राज तरुण को लिया गया है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “शुरुआत में हालांकि साईं को फिल्म में लिया गया था, लेकिन अब उनकी जगह राज तरुण को ले लिया गया है।”
फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
अगर साईं इस फिल्म में रहते तो यह निर्माता दिल राजू के साथ उनकी तीसरी फिल्म होती। इससे पहले वह राजू के साथ ‘सुब्रमण्यम फॉर सेल’ में काम कर चुके हैं और आगामी फिल्म ‘सुप्रीम’ में काम कर रहे हैं।
इस बीच, राज तरुण फिलहाल तीन फिल्मों में काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath