जापान को जनवरी में 5 अरब डॉलर व्यापार घाटा

टोक्यो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सुस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था में निर्यात घटने से जापान को जनवरी 2016 में 645 अरब येन (करीब 5 अरब डॉलर) का वस्तु व्यापार घाटा हुआ। यह जानकारी गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़े से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने कहा कि देश का निर्यात साल-दर-साल आधार पर 12.9 फीसदी घटकर 46 अरब डॉलर का हुआ, जो लगातार चौथे महीने की गिरावट है।

आयात भी इस दौरान 18 फीसदी घटकर 52 अरब डॉलर का रहा, जो लगातार 13वें महीने की गिरावट है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश से चीन को हुआ निर्यात 17.5 फीसदी घटकर करीब सात अरब डॉलर का रहा। चीन से आयात इस दौरान छह फीसदी घटकर करीब 14 अरब डॉलर का रहा।

इस बीच अमेरिका का निर्यात 5.3 फीसदी घट गया, जबकि आयात में 9.7 फीसदी गिरावट रही।

यूरोपीय संघ का हुआ निर्यात 3.6 फीसदी घट गया और आयात हालांकि छह फीसदी अधिक रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493