कन्हैया जमानत के लिए सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि जमानत याचिका पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।

कन्हैया कुमार की ओर से याचिका दाखिल करने वाली अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने याचिका में कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट परिसर का माहौल आवेदन पेश करने के लिए सही नहीं है, इसलिए छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार अनुच्छेद 32 के तहत जमानत के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

अनुच्छेद 32 के तहत एक नागरिक अपने मौैलिक अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493