इंडोनेशिया में पोर्नोग्रॉफी की वजह से ‘टम्ब्लर’ प्रतिबंधित

जर्काता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया अश्लील सामग्रियों के चलते माइक्रोब्लागिंग साइट ‘टम्ब्लर’ को देश में प्रतिबंधित करने जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

संचार मंत्रालय के ई-बिजनेस निदेशक अजहर हासिम ने कहा, “एक विस्तृत अध्ययन के बाद मंत्रालय ने टम्ब्लर को अश्लील वीडियो और चित्रों की वजह से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।”

मंत्रालय ने इसके अलावा 477 ऑनलाइन साइट को भी इसी वजह से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।

अजहर के मुताबिक, इन साइटों को बंद होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

यह प्रतिबंध इंडोनेशियाई सरकार द्वारा कुछ मैसेजिंग एप पर समलैंगकिता संबंधी कार्टून कैरेक्टर को बंद करने की मांग के एक सप्ताह बाद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493