मायावती ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : राहुल

लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दलित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को दबाना चाहती है। मायावती ने भी यही किया। रोहित वेमुला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।

हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय जाते समय रास्ते में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमा) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच भी जमकर झड़प हुई।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को शक्ति देती है। कांग्रेस पार्टी ने देश के साथ मिलकर एक संविधान दिया जिसने 70 सालों से हमें प्रगति दी है। कांशीराम ने अच्छा काम किया, लेकिन जो मायावती को दिया उसका उन्होंने सही प्रयोग नहीं किया। मायावती ने दलितों को आगे नहीं बढ़ाया।

इससे पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के कार्यकर्ताओं ने भी रूमी गेट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष मो. नसीम के अगुवाई में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने रूमी गेट चैक पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी ने मंच पर पहुंचकर कहा कि अगले चुनाव में उप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493