मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आमिर खान ने अभिनेता-निर्माता महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म देखना जरूरी है। फिल्म में नाटा पाटेकर प्रमुख भूमिका में हैं।
आमिर ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मैंने कल रात (मंगवार) को ‘नटसम्राट’ देखी। क्या फिल्म है और नाना ने क्या अद्भुत प्रस्तुति दी है।”
‘पीके’ स्टार ने लिखा, “जिन्हें फिल्में पसंद हैं उन्हें यह जरूर देखनी चाहिए और विक्रम जी (विक्रम गोखले) ने कुछ कम नहीं किया है। नाना जी और विक्रम जी दोनों उत्कृष्ट और बेहतरीन हैं। महेश, नाना, विक्रम जी और पूरी टीम का शुक्रिया।”
फिल्म ‘नटसम्राट’, वी.वी. शिरवडकर उर्फ कुसुमाग्रज के इसी नाम वाले चर्चित मराठी नाटक पर आधारित है।
फिल्म ‘नटसम्राट’ में नाना गणपत रामचंद्र की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी थिएटर के दिग्गज अभिनेता के इर्द-गर्द घूमती है।
फिल्म में मेधा मांजरेकर, मृणमयी देशपांडे, अजित परब, नेहा पेंडसे और सुनील बर्वे जैसे सितारे हैं।
dharmpath.com dharmpath