राजस्थान अपनाएगा मप्र की लाडली लक्ष्मी योजना

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना राजस्थान सरकार को भी भा गई है और उसने इस योजना को अपनाने का मन बना लिया है, इस योजना का अध्ययन करने के लिए राजस्थान के महिला-बाल विकास विभाग का दल गुरुवार को भोपाल पहुंचा है।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि राजस्थान के महिला बाल विकास विभाग का दल के राज्य समन्वयक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में यहां पहुंचा है। इस दल की महिला सशक्तीकरण विभाग की आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव के साथ हुई बैठक में लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया कि लाडली लक्ष्मी योजना को अभी तक कई राज्यों में पूरी तरह या कुछ संशोधन के साथ अपनाया है। इनमें दिल्ली, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। बंगलादेश ने भी योजना की सराहना करते हुए इसकी जानकारी प्राप्त की है।

आयुक्त ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस योजना का लाभ 22 लाख बालिकाओं को मिल रहा है। इसे और अधिक सरल बनाने के लिये ई-लाड़ली व्यवस्था को लागू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा योजना में किए गए संशोधन के बाद अब हितग्राही को राज्य सरकार प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इसके आधार पर बालिका की 21 वर्ष आयु पूर्ण होने पर उसे एक लाख 18 हजार दिए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493