लखनऊ 19, फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोरती दर्ज किए जाने की संभावना हे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर में 13.5 डिग्री, गोरखपुर में 14.3 डिग्री और इलाहाबाद में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath