कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 19 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में चिक्कागोडानाहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 13 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और मैक्सी कैब के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई।

चित्रदुर्ग पुलिस अधीक्षक एम.एन. अनुचेत ने आईएएनएस को बताया, “चिक्कागोडानाहल्ली के पास मैक्सी कैब और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में मारे गए लोग कैब में सफर कर रहे थे।”

चित्रदुर्ग कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से 200 किलोमीटर दूर है।

इस दुर्घटना में 16 टन लोहे की छड़ से लदा ट्रक, कैब के ऊपर चढ़ गया।

अनुचेत ने कहा, “हमने ट्रक चालक (राहुल) और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों उत्तर प्रदेश से हैं। इस दुर्घटना में बचने वाले ट्रक चालक को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।”

इस दुर्घटना का शिकार हुए 12 लोग चिक्कागोडानाहल्ली में देर रात समारोह में शामिल होने के बाद कैब से अपने गांव कोंडलाहल्ली जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493