लेडी गागा ने की रैंप मॉडलिंग की शुरुआत

न्यूयॉर्क, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिका लेडी गागा ने न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान डिजाइनर मार्क जैकॉब के फॉल 2016 रेडी टू वियर फैशन शो से रैंप मॉडलिंग की शुरुआत की है।

वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अत्यधिक बड़ा और लंबा सलेटी रंग का कोट पहने गागा ने गुरुवार को रैंप पर तहलका मचा दिया। उसके साथ उन्होंने बेहद ऊंचे प्लैटफॉर्म बूट्स पहने हुए थे।

गागा गहरी रंग की लिपस्टिक और ब्लीच्ड आईब्रोज सहित रॉकस्टार के लुक वाले मेकअप में बेहद अलग दिख रही थीं।

गायिका ने बाद में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह पहली बार रैंप पर चलने की तैयारी करती दिखाई दे रही हैं।

शो पर उनके साथ सुपरमॉडल केंडल जेनर भी थीं। उन्होंने काले रंग का ट्वीड कोट और उससे मेल खाती स्कर्ट पहनी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493