संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के प्रवक्ता ने उनका बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने तुर्की सरकार और तुर्की के लोगों के साथ होने की बात कही है।
मोगेन्स के हवाले से जारी बयान के मुताबिक, “मैं इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। ”
तुर्की के गृह मंत्री एफकान आला ने गुरुवार को कहा कि अंकारा में बुधवार को हुए कार बम हमले में 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी और 61 घायल हो गए थे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने बुधवार को अंकारा में कार बम धमाके की निंदा की और उम्मीद जताई कि हमले के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले के पीछे सीरिया में कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) और पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) का हाथ है।
dharmpath.com dharmpath