सिल्वरस्टोन (इंग्लैंड), 19 फरवरी (आईएएनएस)। फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया ने 2016 सत्र के लिए हाइप एनर्जी ड्रिंक्स के साथ करार जारी रखने का फैसला किया है।
नए सत्र के लिए हाइप की ब्रांडिंग फोर्स इंडिया की कार वीजेएम09 की कॉकपिट के अलावा रियर विंग एंड प्लेट और चालकों की सूट पर होगी।
फोर्स इंडिया के प्रमुख विजय माल्या ने इस करार को लेकर खुशी जाहिर की है। माल्या के मुताबिक हाइप के सहयोग से उनकी टीम बीते सत्र में बेहतरीन प्रदशन करने में सफल रही।
dharmpath.com dharmpath