काबुल में 3 आतंकवादी गिरफ्तार

काबुल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

काबुल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

अफगान खुफिया विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि आतंकवादियों के पास से तीन बंदूकें और भारी मात्रा में एक-47 के कारतूस गरामद किए गए हैं।

बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तारियां कब की गईं।

बयान के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर बनने जा रहे अत्ता मोहम्मद को भी लघमान प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। बयान के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से एक बड़े आतंकवादी हमले को विफल कर दिया गया है।

अफगान सुरक्षा बलों ने आंतकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, क्योंकि तालिबान क्षेत्र पर कब्जा जमाने और सर्दियों में यहां अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493