मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ और ‘प्रिंस ऑफ पर्शिया : द सैंड्स ऑफ टाइम’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता कबीर बेदी जल्द ही ‘द ब्रोकन की’ में पुराने समय के शिक्षक के रूप में नजर आएंगे।
अंग्रेजी फिल्म की शूटिंग इटली में होगी, इसमें ट्यूरिन में कबीर पुराने समय के शिक्षक के रूप में नजर आएंगे।
बयान के मुताबिक, “फिल्म ‘द ब्रोकन की’ का हिस्सा बनना अच्छा है। विशेष रूप से अविश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ काम करना, जिनके साथ पहले मैंने काम किया था।”
फिल्म में माइकल मैडसन और गेराल्डिन चैप्लिन जैसे सितारे हैं।
कबीर ने कहा, “फिल्म अतीत, वर्तमान और भविष्य के सेट पर तैयार की गई है और इसमें ट्यूरिन कैनन के रहस्य के बारे में बताया गया है।”
लुईस नीरो द्वारा निर्देशित फिल्म दुनियाभर में इस साल के बाद रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath