चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म वितरण कंपनी पिनाकिन स्टूडियो अमेरिका में शिंबू अभिनीत तमिल रोमांटिक फिल्म ‘इधू नम्मा आलू’ रिलीज करेगा।
कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हमने अमेरिका में फिल्म रिलीज करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। हम बड़े स्तर पर फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक तौर पर फिल्म रिलीज होने की घोषणा की जाएगी।”
बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज करने का अधिकार भारी कीमत देकर खरीदा गया है।
पंडीराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इधू नम्मा आलू’ इस साल की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से है।
नयनतारा द्वारा निर्देशित फिल्म में शिंबू के भाई संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath