अच्छी नींद, व्यायाम से आघात का खतरा कम

न्यूयार्क, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पर्याप्त निद्रा और एक सप्ताह में पर्याप्त व्यायाम से आघात का जोखिम (स्ट्रोक) काफी कम हो जाता है। एक नए शोध से यह बात सामने आई है।

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सात से आठ घंटे की औसत नींद और सप्ताह में तीन से छह बार 30 से 60 मिनट का व्यायाम वयस्कों में आघात के जोखिम कम कर सकता है। लेकिन अधिक या कम नींद से आघात के मरीजों मे जोखिम बढ़ सकता है।

निष्कर्ष बताते हैं कि औसत नींद (7-8 घंटे ) लेने वालों को आघात का खतरा 25 प्रतिशत कम होता है। लंबी नींद ( 8-9 घंटों से अधिक) लेने वालों को 146 प्रतिशत आघात का खतरा अधिक होता है।

वहीं कम नींद (सात घंटे से कम) लेने वालों को 22 प्रतिशत अधिक आघात का खतरा होता है।

शोधकर्ताओं ने साल 2004-2013 के बीच हुए सर्वेक्षण में प्रतिभागियों के स्वास्थ्य, जीवन शैली, जनसांख्यिकीय और अन्य कारकों का कम्प्यूटरीकृत विश्लेषण का इस्तेमाल किया था।

शोधकर्ताओं ने इस दौरान औसत और कम नींद की अवधि, चहलकदमी, तैराकी, साइकिल चलाना, बागवानी आदि से आघात पर पड़ने वाले प्रभावों की भी जांच की।

यह शोध अमेरिका में आयोजित “अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन इंटरनेशनल स्ट्रोक कांफ्रेंस 2016” में प्रस्तुत किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493