इमरान के बेटे की कैंसर से जंग पर किताब का शीर्षक घोषित

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने बेटे अयान के कैंसर के इलाज के दौरान अपने संघर्ष और तकलीफों को एक किताब के माध्यम से बयां किया है। इमरान ने अपनी इस किताब को ‘द किस ऑफ लाइफ : हाउ ए सुपरहीरो एंड माय सन डिफीटेड कैंसर’ शीर्षक दिया है।

इमरान ने ट्विटर पर शीर्षक की घोषणा की और किताब के प्रकाशक को धन्यवाद दिया।

इमरान के साथ बिलाल सिद्दिकी ने किताब का सह-लेखन किया है।

इमरान ने ट्विटर पर लिखा, “अपनी किताब का शीर्षक ‘द किस ऑफ लाइफ : हाउ अ सुपरहीरो एंड माय सन डीफिटेड कैंसर’ घोषित करते हुए खुशी महसूस हो रही है। इस पूरी यात्रा में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद हुसैन जैदी, बिलाल, मिलेश्वर्या, पेंगुइन इंडिया।”

पेंगुइन बुक्स इंडिया तीन भाषाओं में किताब का प्रकाशन करेगा।

इमरान ने लिखा, “किताब अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में जारी की जाएगी। शीघ्र ही आपको इनके जारी होने की तारीख की जानकारी दूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493