जाट आरक्षण : पुलिस की गोली में 1 की मौत, 10 घायल

रोहतक (हरियाणा), 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जिले में जाट आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को छठे दिन हिंसक हो उठा। पुलिस ने जाट प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 10 लोग घायल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल जैन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक के आवास पर हमला किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाईं।

प्रदर्शनकारियों ने रोहतक में पुलिस और निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शनकारी जाट समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493