जाट आंदोलन : हिंसा के मद्देनजर सेना बुलाई गई

चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जाट आंदोलन के शुक्रवार शाम हिंसक होने के मद्देनजर प्रदेश के रोहतक सहित कुछ जिलों में सेना बुलाई गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक वाई.पी.सिंघल ने मीडिया से यहां कहा कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व हिसार जिलों में सेना बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि जाट समुदाय की एक नेतृत्व विहीन भीड़ रोहतक की तरफ बढ़ रही है और हिंसा का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि रोहतक में प्रदर्शनकारियों में से किसी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों पर गोलीबारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493