बिहार : भाजपा उपाध्यक्ष हत्या मामले में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

आरा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्या मामले के एक आरोपी उमाकांत मिश्रा ने शुक्रवार को को आरा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, विशेश्वर ओझा हत्या मामले के आरोपी उमाकांत मिश्रा ने शुक्रवार को आरा सहायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-2 एस. डी. राय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने पप्पू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को भोजपुर जिले के सोनबर्षा बाजार में अपराधियों ने ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मंटु ओझा के बयान के आधार पर शाहपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए एक आरोपी हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पप्पू सिंह ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस बीच, केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने विशेश्वर ओझा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उनके साथ दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चैरसिया भी साथ थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493