अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटा

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य में यथास्थिति बनाए रखने के अपने आदेश को वापस लेकर अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटाने का रास्ता साफ कर दिया था।

केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी। लेकिन, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बाद सरकार ने अपने फैसले को रोक लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493