लॉस एंजेलिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जोसेफ गॉर्डन-लेविट की राजनीतिक थ्रिलर जीवनी फिल्म ‘स्नोडन’ की रिलीज तारीख टल गई है। अब यह फिल्म 13 मई की बजाय 16 सितंबर, 2016 को रिलीज होगी।
यह फिल्म अमेरिका की जासूसी गतिविधियों का भंडाफोड़ करने वाले वहीं के पूर्व खुफियाकर्मी एडवर्ड स्नोडन पर आधारित है, जिसमें गॉर्डन-लेविट ने स्नोडन की भूमिका निभाई है।
वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्नोडन की प्रेमिका लिंडसे मिल्स के किरदार में अभिनेत्री शैलिन वूडली हैं। फिल्म में मेलिसा लियो, जैचरी क्वइंटो, टॉम विल्किन्सन और टिमोथी ओलीफैंट भी हैं।
पहले इस फिल्म को पिछले इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था लेकिन फिर निर्माताओं ने पिछले साल अक्टूबर में इसकी रिलीज मई के महीने में तय की।
ओलीवर स्टोन निर्देशित फिल्म ‘स्नोडन’ ल्यूक हार्डिग्स की किताब ‘द स्नोडन फाइल्स : द इनसाइड स्टोरी ऑफ द वर्ल्ड्स मोस्ट वांटेड मैन’ और स्नोडन के रूसी अधिवक्ता ऐनातोली कचरेना की किताब ‘टाइम ऑफ द ऑक्टोपस’ पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath