हरियाणा में हिंसा पर नियंत्रण का हर संभव प्रयास : पुलिस

चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि आरक्षण की मांग कर रहे जाट प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और उनपर नियंत्रण करने के प्रयास जारी हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक वाई.पी.सिंघल ने कहा, “हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। हम पूरे दमखम से हिंसा पर नियंत्रण का प्रयास कर रहे हैं। हमने सेना और अर्धसैनिक बलों को बुलाया है।”

जाट समुदाय नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चला रहा है।

सिंघल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदर्शनकारी अब कहीं भी सड़कें जाम नहीं कर रहे हैं और पुलिस से बातचीत के बाद वे शांतिपूर्ण तरीके से पेश आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जाट आंदोलनकारियों के साथ बातचीत के बाद कई जगहों पर अवरुद्ध मार्ग खोल दिया गया है।

डीजीपी ने कहा, “जाट समुदाय के नेतृत्वकर्ताओं से आग्रह करेंगे कि वे युवाओं को प्रदर्शन करने और उन्हें शहर की तरफ बढ़ने से रोकें।”

सिंघल ने कहा, “प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च जारी है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हालात जल्द ही सामान्य होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493