परिणीति ऑस्ट्रेलिया यात्रा को लेकर उत्साहित

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा छुट्टियां मनाने के विचार में हैं, वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ जाने के लिए छुट्टियां ले ली हैं और वह नए अनुभव के लिए बहुत उत्साहित हैं।

ग्रेट बैरियर रीफ, क्वींसलैंड (आस्ट्रेलिया) के उत्तरी-पूर्वी तट के समांतर बनी हुई, विश्व की यह सबसे बड़ी मूंगे की दीवार है।

परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, “ग्रेट बैरियर रीफ के लिए मेरी पहली छुट्टी को लेकर उत्साहित। मुझे बताओ मैं वहां क्या कर सकती हूं और क्या देखूं। छुट्टी के लिए उत्साहित।”

परिणीति बड़े पर्दे दो साल बाद आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में नजर आएंगी।

वह यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना के सामने अभिनय करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्मित और नवोदित अक्षक रॉय द्वारा निर्देशित है।

परिणीति ने फिल्म में ‘माना की हम यार नही’ नामक गीत को अपनी आवाज दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493