चीन : जीका संक्रमित तीसरे मामले के बाद संक्रमण की जांच

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के मुताबिक, 15 फरवरी को फिजी और समोआ से एक 38 वर्षीय व्यक्ति के झेजियांग के यीवू शहर में आने के बाद उसमें जीका वायरस की पुष्टि की गई।

मच्छरों के काटने के बाद व्यक्ति को बुखार आया।

अभी तक हालांकि, संक्रमित व्यक्ति के साथ सफर कर रहे उन 32 लोगों में से किसी में भी जीका के लक्षण नहीं दिखे हैं।

ब्यूरो ने गर्भवती महिलाओं को जीका से संक्रमित देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस वायरस से गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को माइक्रोसिफेली नामक बीमारी हो सकती है।

जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493