नई कार से फरारी टीम होगी मजबूत : विटेल

लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चार बार के फॉर्मूला वन चैम्पियन सेबेस्टियन विटेल का मानना है कि फरारी अपनी नई कार एसएफ16-एच के आने से 2016 के सत्र में काफी मजबूत हो जाएगी।

2015 कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद टीम मर्सिडिज को टक्कर देने को तैयार है।

बीबीसी ने विटेल के हवाले से लिखा है, “हमारा पिछला साल काफी अच्छा रहा था और हम चाहते हैं कि हम उसे कायम रखें। मैं जब टीम के साथ जुड़ा था तब टीम में काफी लोग अपनी जगह बदल रह थे।”

उन्होंने कहा, “अब हमारे पास अच्छा शीतकालीन सत्र था, जिसमें हमने अभ्यास किया। इसलिए हमारे पास अच्छी टीम है।”

जर्मनी के विटेल इस बार एक बार फिर किमि राइकोनेन के साथ दिखेंगे। राइकोनेन 2007 में फेरारी के लिए विश्व चैम्पियन रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493