स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस, पब्लिकेशन, रेडियो, फिल्म एंड टेलीविजन के मुताबिक, ‘द मरमेड’ ने एक अन्य चीनी फिल्म ‘मोंस्टर हंट’ ने 2.44 अरब युआन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर अबतक सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बन गई है।
हांगकांग के जानेमाने फिल्म निर्देशक व कॉमेडियन स्टीफेन चाउ द्वारा निर्देशित यह फिल्म चीनी नववर्ष के दिन यानी आठ फरवरी को रिलीज हुई थी।
फिल्म ने आठ फरवरी से 14 फरवरी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.6 अरब युआन की कमाई की। इस दौरान फिल्म को चीनी नववर्ष की छुट्टियां व वैलेंटाइन डे का फायदा मिला और इस दौरान लगभग 10 करोड़ लोग इस फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंचे।
चीनी बॉक्स ऑफिस रैंक का नेतृत्व पांच घरेलू फिल्में व पांच विदेशी फिल्में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’, ‘ट्रांसफॉर्मर 4’, ‘एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’ व ‘अवतार’ जैसी फिल्में कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath