भारत स्थिर व मजबूत नेपाल का पक्षधर : मोदी (लीड-2)

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में शांति, स्थिरता व समृद्धि पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि ‘नेपाल की स्थिरता भारत की सुरक्षा से जुड़ी है।’

भारत के छह दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने ओली से कहा, “मैं और पूरा भारत नेपाल के आर्थिक विकास के पक्ष में है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आपके सक्षम नेतृत्व में भारत-नेपाल के संबंध और मजबूत होंगे तथा नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

मोदी ने कहा, “यह बात स्पष्ट है कि नेपाल की स्थिरता भारत की सुरक्षा से जुड़ी है। प्रधानमंत्री ओली और मैं इस बात से सहमत हैं कि दोनों देशों में बढ़ते अतिवाद से हम दोनों को मिलकर निपटने की जरूरत है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बयान में कहा, “हम दोनों देशों के बीच खुली सीमाओं का इस्तेमाल आतंकवादियों व अपराधियों को करने की मंजूरी नहीं देंगे। इस संदर्भ में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपस में सहयोग करेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में शांति व स्थिरता दोनों देशों के लिए परस्पर फायदेमंद है।

मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने सीमा पर दो और ट्रांजिट प्वाइंट (पारगमन बिंदू) खोलने का फैसला किया है, जो संपर्क को बढ़ाने के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर तथा नेपाल के धालकेबार के बीच बिजली पारेषण लाइन का यहां वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिये मोदी व ओली ने संयुक्त तौर पर उद्घाटन किया।

मोदी ने कहा, “हम संयुक्त तौर पर 7,000 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना पर काम कर रहे हैं और इस परियोजना के जल्द पूरा होने से नेपाल की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।” उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नेपाल को फिलहाल 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, लेकिन अगले दो वर्षो में यह 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत व नेपाल के संबंधों के लिए व्यापार व निवेश मजबूत स्तंभ हैं। उन्हें और मजबूत किया जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493