शाहरुख के गीतों पर थिरकेंगे सुशांत

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक पुरस्कार समारोह में सुपरस्टार शाहरुख खान के गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक पुरस्कार समारोह में सुपरस्टार शाहरुख खान के गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।

‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ के अभिनेता यहां शनिवार शाम जी सीने अवॉर्ड में शाहरुख के गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

सुशांत शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

प्रख्यात कोरियोग्राफर श्यामक डावर सुशांत की प्रस्तुति को कोरियोग्राफ किया है।

सूत्र ने कहा, “सुशांत आज रात प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं। जी सीने अवॉर्ड में श्यामक द्वारा कोरियोग्राफ शाहरुख के गीतों पर प्रस्तुति देना सुशांत के लिए यादगार है।”

वहीं सुशांत ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की, “मेरी जिंदगी के खास शाहरुख, श्यामक, जीटीवी के लिए यह प्रस्तुति है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493