मारुति सुजुकी ने कारों का उत्पादन रोका

गुड़गांव , 20 फरवरी (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जाट आंदोलन के कारण मानेसर और गुड़गांव स्थित अपने संयंत्रों में कार निर्माण के काम को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गुड़गांव , 20 फरवरी (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जाट आंदोलन के कारण मानेसर और गुड़गांव स्थित अपने संयंत्रों में कार निर्माण के काम को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आंदोलन के कारण कुछ पुर्जो की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप कारों का निर्माण कार्य अस्थायी तौर

पर स्थगित कर दिया गया है।

कर्मचारी यूनियन के नेता कुलदीप जांघू ने आईएएनएस से कहा, “कंपनी प्रबंधन ने शनिवार को बी और सी पाली के दौरान काम स्थगित कर दिया। कामगारों को एसएमएस के जरिये सूचना दे दी गई है। अगले हफ्ते स्थिति की समीक्षा की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि आस-पास के जिलों से आने वाले बहुत से कामगार जाट आंदोलन के दौरान कारखाने तक नहीं पहुंच सकते क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात रोक रखा है।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि कंपनी अन्य स्रोतों से पुर्जो का इंतजाम करने का प्रयास कर रही है। जब एक बार उन पुर्जो की आपूर्ति बहाल हो जाएगी तो कारखाने का सामान्य ढंग से परिचालन होने लगेगा।

मारुति सुजुकी के मानेसर और गुड़गांव के कारखानों में कुल मिलाकर प्रति दिन करीब पांच हजार कारें बनती हैं।

जाट आंदोलन के कारण हरियाणा उबल रहा है। जाट समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में जाटों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493