श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर क्षेत्र के पुलवामा जिले के पम्पोर शहर के निकट जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर शनिवार को आतंकियों ने रक्षा दल पर घात लगाकर हमला किया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद तीन आतंकवादी नजदीक के जम्मू और कश्मीर उपक्रम विकास संस्थान की बहुमंजिली इमारत में घुस गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमारत को चारों तरफ से घेर कर आतंकियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों ओर से रुक-रुक गोलियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच संस्थान में उपस्थित प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath