ईयू जनमत संग्रह : कैमरन ने मतदान की तिथि घोषित की

लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने के मुद्दे पर गुरुवार को मतदान कराया जाएगा।

बीबीसी की रपट के अनुसार, कैमरन ने यह घोषणा डॉउनिंग स्ट्रीट में मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करने के बाद की।

कैमरन ईयू में बने रहने के लिए इसमें सुधार के लिए अभियान चलाएंगे। उन्होंने इस मतदान को अपने जीवनकाल का सबसे बड़ा निर्णय बताया।

कई सारे मंत्री ईयू में बने रहने के पक्ष में हैं, जबकि अन्य कैमरन के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

कैमरन ने चेताया है कि यूरोपीय संघ से अलग होना अंधेरे में छलांग लगाना होगा, और उन्होंने मतदाताओं से उनके सुधार समझौते का समर्थन करने का आग्रह किया।

गृहमंत्री थेरेसा में उन मंत्रियों की अगुवाई कर रही हैं, जिन्होंने घोषणा की है कि वे ईयू में बने रहने के लिए अभियान चलाएंगे, लेकिन न्यायमंत्री माइकल गोव ने ईयू से अलग होने के पक्ष में हस्ताक्षर किया है।

ईयू से अलग होने का अभियान चला रहे लोगों को आशा है कि लंदन के मेयर बोरिस जॉन्सन उनका साथ देंगे। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रुख की घोषणा नहीं की है।

कैमरन ने कहा है कि ईयू में सुधार संबंधी समझौते से इस समूह में ब्रिटेन को विशेष दर्ज प्रदान करेगा। यह समझौता ब्रसेल्स में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हुआ था।

आलोचकों का कहना है कि इसमें उच्चस्तर के आव्रजन या ब्रसेल्स से अधिकार वापस लेने के संबंध में कुछ नहीं है। यूकेआईपी के नेता निगेल फरांज ने इसे वास्तव में बेकार बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493