यू-17 विश्व कप के मैदानों में सुधार की जरूरत

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में अगले साल होने वाले फुटबाल अंडर-17 विश्व कप के लिए मैदानों के निरीक्षण के लिए आए फीफा का प्रतिनिधिमंडल विश्व कप की तैयारियों से खुश दिखा लेकिन साथ ही उसने आयोजन स्थलों में कुछ सुधारों की बात भी कही है।

निरीक्षण टीम में शामिल फीफा के जैमे यारजा सारी तैयारियों से संतुष्ट थे। उन्होंने साथ ही राज्य, केन्द्र सरकारों और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के मैदानों में अक्टूबर से पहले जरूरी काम कराने की बात भी कही है।

15 फरवरी से कोच्चि से शुरू हुए इस कार्यक्रम का शानिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंत हुआ।

यारजा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि फीफा का प्रतिनिधिमंडल विश्व कप की तैयारियों से संतुष्ट है। सरकारों और एआईएफएफ ने काफी अच्छा काम किया है। हम टूर्नामेंट की तैयारियों से 80 फीसदी तक खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “हम हालांकि मैदानों में कुछ सुधार चाहते हैं। सभी छह स्टेडियमों में बड़े बदलावों की जरूरत है। विश्व कप मेजबानी के मापदंडों को पूरा करने के लिए अक्टूबर की समय सीमा है। सरकारों और स्थानीय संगठन समिति को जल्द ही वहां काम शुरू करना होगा। हमारे पास अभी भी समय है। अब यह समय बनाई गई रणनीति पर काम करने का है।”

उन्होंने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि मैदानों में किसी तरह के सुधारों की जरूरत है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493