एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स-2016 के मेजबान होंगे ड्वेन, केविन

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स-2016 की मेजबानी करेंगे।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वार्षिक समारोह दोनों अभिनेताओं की फिल्म ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस’ से पहले 10 अप्रैल को प्रसारित होगा।

इस साल एमटीवी मूवी अवॉर्डस की 25वीं वर्षगांठ है। इस बार इसे प्रसारित किए जाने से एक दिन पहले यानी नौ अप्रैल को इसे लाइव अंदाज में पहले ही रिकॉर्ड कर लिया जाएगा।

समारोह के कार्यकारी निर्माता कासे पैटर्सन ने कहा, “हम फिल्मों का जश्न मनाने के लिए एक साहसिक काम करना चाहते हैं।”

पैटर्सन ने कहा, “हमें भव्य, जोखिमभरी और साहसिक चीजें करने वाले केविन और ड्वेन बेहद पसंद हैं। अधिकांश पुरस्कार समारोहों में जोखिम नहीं उठाए जाते हैं। वे इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493