रूस, अमेरिका ने सीरिया के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की

दोनों ने सीरिया में मानवीय सहायता के मुद्दों और युद्धस्थिति के नियोजित विराम पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आतंकवादी संगठनों का सामना करने की उम्मीद जताई।

कहा गया कि सीरिया के प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने के कार्य में प्रगति हुई है।

लावरोव और केरी दोनों अंतर्राष्ट्रीय सीरिया सहयोग समूह की संयुक्त अध्यक्षता कर रहे हैं। दोनों ने दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यावहारिक बातचीत पर भी चर्चा की।

रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से एक ऑनलाइन बयान में कहा गया, “यह तय है कि कामों को अंजाम देने (पिछले शुक्रवार को म्यूनिख में हुए समझौते) के क्रम में तंत्र की स्थापना के लिए सैन्य सहयोग की जरूरत है।”

रूस ने शनिवार को अमेरिका और अन्य नाटो देशों से सीरिया में अपने लक्ष्यों का जिम्मेदारी व सतर्कता से चयन करने का अनुरोध किया।

रूस की ओर से यह टिप्पणी सर्बिया के विदेश मंत्रालय द्वारा पूर्व में इस बात की पुष्टि किए जाने के बाद आई है कि सर्बिया के दूतावास के दो कर्मचारी अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए, जिनका पिछले साल नवंबर में अपहरण कर लिया गया था। अमेरिका ने हवाई हमले आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493