जाट आंदोलन : हरियाणा में चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग बाधित

चंडीगढ़, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जाट आंदोलनकारियों ने रविवार को पंचकुला के करीब चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिसके चलते राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि हिंसा की कोई सूचना नहीं है।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रदर्शनकारियों के सड़क मार्ग अवरुद्ध करने की वजह से पंचकुला में राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात थमा रहा।

यह पहला मौका है, जब प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग अवरुद्ध किया है। यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और किन्नौर जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।

नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाटों का आंदोलन रविवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493