‘बदलापुर’ के अनुभवों को हुमा ने याद किया

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘बदलापुर’ की रिलीज के एक साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फिल्म की अपनी यात्रा को याद किया।

इस फिल्म के सितारों वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम और दिव्या दत्ता को टैग करते हुए हुमा ने ट्वीट किया, “फिल्म ‘बदलापुर’ को पूरा हुआ एक साल, क्या यात्रा थी।”

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके सह-निर्माता दिनेश विजान और सुनील लुल्ला थे।

हुमा बड़े पर्दे पर हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। 2013 की इस हॉलीवुड हारर फिल्म में दो भाई-बहनों को असमान्य गतिविधियों से जूझते हुए दिखाया गया है। फिल्म के हिंदी रीमेक में हुमा के भाई का किरदार उनके वास्तविक भाई साकिब सलीम निभा रहे हैं।

‘मैं और चार्ल्स’ से चर्चित हुए फिल्मकार परावल रमन फिल्म का निर्देशन करेंगे।

साकिब के मुकाबले हुमा कहीं अधिक लोकप्रिय हैं। वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-पार्ट 2’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का कौशल दिखा चुकी हैं। साकिब ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ और ‘मेरे डैड की मारुति’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493