उप्र : जमीनी विवाद में पिता ने पुत्र को गोली मारी

बरुआ गांव में बाबू निषाद चार बेटों का पिता है। उसका एक बेटा जगत नारायण (34) अलग मकान में रह रहा है। जमीन को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। ताजा घटना में बाबू निषाद जानवर लेकर घर आया, जो जगत नारायण के घर के दरवाजे जानवर खड़े हो गए, जिससे वह अपने पिता बाबू से झगड़ा करने लगा।

विवाद बढ़ने पर बाबू ने अवैध असलहे से अपने पुत्र जगत नारायण को गोली मार दी। गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। इधर कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव में शादी समारोह में गए कमल सिंह को गांव के ही कुछ दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493