नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। लेकिन, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नाविक अभी भी डाकुओं के चंगुल में हैं। आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से एक हफ्ता पहले इनका जहाज अगवा कर लिया गया था।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए बताया, “हमने नाइजीरिया की नौसेना की मदद से 10 भारतीयों को बचा लिया है।”
सुषमा ने बताया कि भारतीय जहाज जेन्को मैक्सिमस को 11 भारतीय नाविकों के साथ 13 फरवरी को आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से अगवा किया गया था।
सुषमा ने बताया, “हमारे अनुरोध पर नाइजीरिया और घाना की नौसेना ने जहाज का पीछा किया। समुद्री डाकुओं के चंगुल में अभी भी एक भारतीय और एक पाकिस्तानी हैं। इन्हें छुड़ाने के प्रयास जारी हैं।”
dharmpath.com dharmpath