बिहार में आसमान साफ

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह धूप रही और आसमान एकदम साफ रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहर भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, गया में 14.2 डिग्री और पूर्णिया में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, पूर्णिया में 32.2 डिग्री और गया में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493