पोटरो को हराकर डेलरे बीच ओपन के फाइनल में पहुंचे क्वेरे

डेलरे बीच (अमेरिका), 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका टेनिस स्टार सैम क्वेरे यहा ंजारी डेलरे बीच ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।

खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह सुरक्षित कराने की दिशा में क्वेरे ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 7-5, 7-5 से हराया।

इस हार के साथ पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन पोटरो का वापसी का पहला प्रयास नाकाम चला गया।

पोटरो बाईं कलाई की तीन सर्जरी और दाईं कलाई की एक सर्जरी के बाद मार्च 2015 से ही कोर्ट से दूर थे। वह अंतिम बार मियामी मास्टर्स में खेले थे।

फाइनल में क्वेरे के सामना अपने ही देश के राजीव राम से होगा। राम ने सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493