उप्र : अदालत का समन देख युवक ने किया आत्मदाह

पुलिस को परिजनों से जानकारी मिली कि नाराहाट निवासी 38 वर्षीय धनीराम मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले दिनों धनीराम के पास अदालत का एक समन आया था, जिसे देखकर वह घबरा गया और तनाव में रहने लगा। परेशान होकर उसने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

बुरी तरह झुलसे धनीराम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493