रुपया 30 महीने के निचले स्तर पर

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। देश की मुद्रा रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

रुपया डॉलर के मुकाबले 68.60-61 पर बंद हुआ। इससे पहले इस स्तर पर रुपया अगस्त 2013 में देखा गया था।

पिछले कारोबारी गुरुवार को सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबे 68.47 पर बंद हुआ था। देश का मुद्रा विनिमय बाजार शुक्रवार को बंद था।

वैश्विक मुद्रा बाजारों में रुपये ने शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 68.89 का रिकार्ड निचला स्तर छू लिया था। बाद में हालांकि यह 68.72 पर बंद हुआ था।

कोटक सिक्युरिटीज के करेंसी डेरिवेटिव्स खंड के सहायक उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, “रुपये ने हाजिर बाजार में 30 महीने के निचले स्तर 68.72 को छू लिया, जो 68.85 के रिकार्ड निचले स्तर से अधिक दूर नहीं है। यह हालांकि 68.60 पर बंद हुआ।”

बनर्जी ने कहा कि संभव है भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रुपये को और गिरने से बचा लिया हो।

रुपये में गिरावट इस बात का परिचायक है कि विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर और बांड बाजार में भारी बिकवाली की है।

शेयर बाजारों के आंकड़े के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 656.93 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493