वेंकटेश की ‘बाबू बंगारम’ पहली जुलाई को रिलीज होगी

चेन्नई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। वेंकटेश अभिनीत तेलुगू कॉमेडी ‘बाबू बंगारम’ दुनियाभर में पहली जुलाई को रिलीज हो सकती है। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग चल रही है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वर्तमान योजना के अनुसार, निर्माता पहली जुलाई को फिल्म रिलीज करना चाहते हैं, क्योंकि इन दिनों कोई और बड़ी रिलीज नहीं है। हालांकि, फिल्म-निर्माता सूर्यदेवड़ा नागा वामसी का मानना है कि फिल्म रिलीज करने का यह अच्छा अवसर है।”

दासारि मारुती द्वारा निर्देशित फिल्म में वेंकटेश एक मजाकिया पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है।

नयनतारा द्वारा निर्देशित फिल्म का संगीत घिबरण ने दिया है।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वेंकटेश आर. माधवन की ‘साला खडूस’ के तेलुगू रीमेक पर काम शुरू कर देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493