मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘सिया के राम’ में श्रीराम की भूमिका निभा रहे छोटे पर्दे के अभिनेता आशीष शर्मा नहीं चाहते कि उनकी वजह से इसकी शूटिंग में कोई रुकावट आए। यही वजह है कि उन्होंने अपनी रीढ़ की सर्जरी टाल दी है।
आशीष कुछ समय पहले धारावाहिक के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी करते समय गिर पड़े थे। वह तभी से रीढ़ की चोट से जूझ रहे हैं।
वह अपने दर्द को नजरअंदाज कर धारावाहिक की शूटिंग किए जा रहे हैं।
आशीष ने एक बयान में कहा, “मैं अपने स्टंट स्वयं करना पसंद करता हूं। शुरुआत में यह (चोट) ज्यादा दर्द नहीं कर रही थी, इसलिए मैंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पिछले कुछ दिनों से दर्द बढ़ गया है। डॉक्टरों ने मुझे मेरी रीढ़ की खराब हालत का अहसास कराया।”
उन्होंने कहा, “मैंने फिलहाल सर्जरी टाल दी है, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरे शूटिंग शेड्यूल में रुकावट आए।”
‘सिया के राम’ को हैदराबाद की रामोजी फिल्मसिटी में फिल्माया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath