पवित्र “त्रिवेणी संगम”पर इलाहबाद एडीएम् ने किया मूत्र-दान

22-1456141279-webइलाहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां स्वच्छता अभियान और गंगा की सफाई के लिए विशेष मुहिम चला रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी इसपर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। कुंभनगरी इलाहाबाद के एडीएम नजूल गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी  संगम के पास यमुना नदी में खुले आम पेशाब करते पकड़े गए।

दरअसल इलाहाबाद में त्रिवेणी महोत्सव की शुरुआत होने वाली है और इसके लिए जिले के डीएम पत्रकारवार्ता कर रहे थे। तभी वहां मौजूद एडीएम नजूल ओपी श्रीवास्तव साहब लघुशंका के लिए उठे और उन्होंने यमुना के किनारे ही गंदगी फैला दी। उनकी ये हरकत किसी ने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।धर्मगुरु स्वामी चक्रपाणी महाराज ने कहा कि ये हरकत ठीक नहीं है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से भी ये ठीक नहीं है और एक सरकारी अधिकारी के लिए तो ये और भी गंभीर बात है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493