फुटबाल मैच के दौरान गोलीबारी, 1 की मौत

असंसियन (पराग्वे), 23 फरवरी (आईएएनएस)। ओलम्पिअ और सेरो पोर्टेनो के बीच होने वाले मैच से पहले हुई गोलीबारी में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। साथ ही 54 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बताया जा रहा है कि डिफेंसोरेस डेल चाको स्टेडियम के पास उसकी हत्या की गई है। मृतक युवक के ओलम्पिअ का समर्थक बताया जा रहा है और ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि उसकी हत्या सेरो पोर्टेनो के समर्थक ने की है। रविवार को हुए मैच में सेरो पोर्टेनो ने ओलम्पिअ पर 1-0 से जीत हासिल की। मैच के बाद दोनों टीमों के कई समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई बंदूकों और चाकूओं को जब्त कर लिया गया है। 54 संदिग्धों को साजोनिया के मेट्रोपोलिटियन पुलिस थाने में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493